Dev Uthani Ekadashi & Tulsi Vivah Deep Daan:
हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी व्रत और तुलसी विवाह का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान श्रीहरि चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं और पूरी सृष्टि से कार्यभार फिर से संभालते हैं. भगवान विष्णु के जागते ही शुभ व मांगलिक कार्यक्रम जैसे शादी-विवाह, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश आदि शुरू हो जाते हैं. वैदिक ज्योतिष में देव उठनी एकादशी और तुलसी विवाह के दिन दीपदान का अत्यंत विशेष महत्व बताया गया है. इस पवित्र दिन पर कितने दीपक जलाने चाहिए, ऐसा कोई खास नियम नहीं है लेकिन धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार, 5, 7, 11, 21, 51 और 108 दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है.
tulsi vivah geet
Like
Comment
Share